भारत की सिंचाई परियोजना (INDIAN IRRIGATION PROJECT)

भारत की सिंचाई परियोजना (INDIAN IRRIGATION PROJECT)

 


Geography of India 



1.  मलिन बस्ती को कोलकत्ता में क्या कहते है ?

उत्तर - मलिन बस्ती को कोलकत्ता में बस्ती कहते है। 

2.  मलिन बस्ती को चेन्नई में क्या कहते है ?

उत्तर - मलिन बस्ती को चेन्नई में चेरी कहते है। 

3.  मलिन बस्ती को कानपुर में क्या कहते है ?

उत्तर - मलिन बस्ती को कानपुर में अहाते कहते है। 

4.  भाखड़ा नहर किस नदी से निकाली गयी है ?

उत्तर - भाखड़ा नहर सतलज नदी से निकाली गयी है। 

5.  कौनसी नहर सतलज नदी से फिरोजपुर के निकट से निकाली गयी है ?

उत्तर - बीकानेर नहर सतलज नदी से फिरोजपुर के निकट से निकाली गयी है। 

6.  1948 में किस घाटी निगम की स्थापना की गयी ?

उत्तर - 1948 में दामोदर घाटी निगम की स्थापना की गयी। 

7.  चम्बल परियोजना की शुरुआत कब हुई? जो 1970 में पूर्ण हो चुकी है। 

उत्तर - 1953 में चम्बल परियोजना की शुरुआत हुई, जो 1970 में पूर्ण हो चुकी है। 

8.  गाँधी सागर बांध कब बनाया गया ?

उत्तर - गाँधी सागर बांध 1960 में बनाया गया। 

9.  तुंगभद्रा बांध का निर्माण कब प्रारम्भ हुआ ?

उत्तर - तुंगभद्रा बांध का निर्माण 1953 में प्रारम्भ हुआ। 

10.  कौनसी नदी को बिहार का शोक भी कहते है ?

उत्तर - कोसी नदी को बिहार का शोक भी कहते है। 



11.  नागार्जुन परियोजना कौनसी नदी पर क्रियान्वित की गई है ?

उत्तर - नागार्जुन परियोजना कृष्णा नदी पर क्रियान्वित की गई है। 

12.  मयूराक्षी परियोजना कहाँ की एक बड़ी परियोजना है ?

उत्तर - मयूराक्षी परियोजना पश्चिम बंगाल की एक बड़ी परियोजना है। 

13.  कृष्णा नदी जल विवाद किन राज्यों से जुड़ा है ?

उत्तर - कृष्णा नदी जल विवाद कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़ा है। 

14. यमुना जल – विवाद किन किन राज्यों से जुड़ा है ?

उत्तर - यमुना जल विवाद – हरियाणा ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,देहली व हिमाचल से जुड़ा है। 

15. कावेरी जल विवाद किन-किन राज्यों से जुड़ा है ?

उत्तर - कावेरी जल विवाद तमिलनाडु व कर्नाटक। 

16. महाकाली जल विवाद किन दो देशों के बीच है ?

उत्तर - महाकाली जल विवाद नेपाल व भारत मध्य का जल विवाद है। 

 17. भारत का पशुपालन में विश्व में कौनसा स्थान है ?

उत्तर - भारत का पशुपालन में विश्व में प्रथम स्थान है। 

18. भैंस की प्रमुख नस्ले कौन - कौन-सी है?

उत्तर - भैंस की प्रमुख नस्ले जाफरावादी,मुर्रा, भदावरी, सुरती,मेहसाना, नागपुरी, रोहतक,दकन और तेलंगाना आदि। 

19. देश में सघन पशु विकास कार्यक्रम कब से चालु है ?

उत्तर - देश में सघन पशु विकास कार्यक्रम 1964-65 से चालु है। 

20. भारत का दुग्ध उत्पादन में कौनसा स्थान है?

 उत्तर - भारत का दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान है।



SANDEEP

Assistant Professor (GEOGRAPHY)

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post