श्वेत क्रांति (OPERATION FLOOD)

श्वेत क्रांति (OPERATION FLOOD)



        Geography of India 



भारत में श्वेत क्रांति (Operation flood)

      स्वतंत्र भारत में 13 जनवरी 1970 को दुग्ध उत्पादन से संबंधित एक योजना बनायी गयी जो विश्व की सबसे बड़ी डेयरी विकास योजना थी। यह योजना भारत के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के लिए मील का पत्थर साबित हुई।  इस योजना का नाम Operation flood रखा गया । इस योजना से. दुग्ध की कमी को पूरा करते हुए 1998 में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए, भारत दुग्ध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच गया। Operation flood का कार्यक्रम तीन चरणों में (1970 से 1996 तक) लगभग 26 वर्षों में पूरा हुआ। भारत के दुग्ध उत्पादन में विश्व में पहले पायदान पर पहुँचने की प्रक्रिया को श्वेत क्रांति (white Revolution) नाम दिया गया ।

     इस क्रांति में एक मोड़ और आया जब भैंस के मलाई निकले हुए दूध (skim milk powder) से पाउडर बनाया गया। इस से पहले केवल गाय के दूध का ही मिल्क पाउडर बनाया जाता था। भैंस के दूध से मलाई निकाल कर दुग्ध पाउडर बनाने की इस योजना के पीछे जिस आदमी का दिमाग था, वे हरिचंद मेघा दलाया थे। इस योजना को सफल करने में आनंद पैटर्न एक्सपेरीमेंट एट अमूल नामक संस्था का भी पूरा योगदान था ।

                                                                                                                                                        अमूल डेयरी का मुख्यालय आणद गुजरात में हैं। सन 1946 में ये डेयरी खेड़ा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्युसर यूनियन के नाम से जानी जाती थी । सरदार वलभ भाई पटेल के दिशा निर्देशों से त्रिभुवन दास पटेल को संस्था का चैयरमैन बनाया गया। इसके संस्थापक त्रिभुवन दास पटेल थे ।

              1949 में त्रिभुवन दास पटेल ने वर्गीज कुरियन को संस्था का मैनेजर नियुक्त किया वर्गीज कुरियन कोतत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सन 1965 में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का चैयरमैन नियुक्त किया था। आगे चलकर इसका नाम अमूल (आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड) पड़ा। त्रिभुवन दास पटेल की 1994 में मृत्यु के बाद डॉ वर्गीज कुरियन अमूल के चैयरमैन बने। वर्गीज कुरियन को मिल्क मैन एवं श्वेत क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। वर्गीज कुरियन की 2012 में मृत्यु हो चुकी है।   

  


1. भारत में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन किस राज्य में होता हैं ?

(अ) राजस्थान

(ब) उत्तर प्रदेश

(स) पंजाब

(द) हरियाणा (ब)


2. भारत में दुग्ध उत्पादन को लेकर तीन चरणों की योजना बनायी गयी जिसके तहत भारत में दुग्ध के क्षेत्र में चमत्कारिक वृद्धि हुई व भारत विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर पहुंच गया, इस योजना को किस क्रांति का नाम दिया गया ?

(अ) हरित क्रांति

(ब) श्वेत क्रांति

(स) रजत क्रांति

(द) स्वर्ण क्रांति   (ब)

 

3. ओपरेशन फ्लड (श्वेत क्रांति) के जनक कौन थे ?

(अ) हरिचंद मेघा दलाया

(ब) त्रिभुवन दास पटेल

(स) वर्गीज कुरियन

(द) मुरारजी देसाई  (स)


4. भारत में भैंस के मलाई निकले हुए दुग्ध से मिल्क पाउडर बनाने का श्रेय किसे जाता है ?

(अ) त्रिभुवनदास पटेल

(ब) हरीचंद मेघा दलाया

(स) हरी भाई पटेल

(द) केशु भाई पटेल (ब)


5. खेड़ा डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव मिल्क प्रोडूसर यूनियन के संस्थापक कौन थे ?

(अ) हरीचन्द मेघा दलाया

(ब) त्रिभुवनदास पटेल

(स) सरदार वल्लभभाई पटेल

(द) मुरारजी देसाई  (ब)


6. अमूल डेयरी का मुख्यालय कहाँ पर हैं ?

(अ) अहमदाबाद

(ब) सूरत

(स) आणद

(द) बड़ोदा (स)


7. श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन मूलतः किस राज्य के निवासी थे ?

(अ) गुजरात

(ब) आंध्रप्रदेश

(स) केरल

(द) तमिलनाडु (स)


8. खेड़ा डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव मिल्क प्रोडूसर यूनियन की स्थापना कब हुई ?

(अ) 1946

(ब) 1950

(स) 1952

(द) 1970  (अ)


9. डॉ. वर्गीज कुरियन को किस प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का चैयरमैन नियुक्त किया ?

(अ) जवाहरलाल नेहरू

(ब) लाल बहादुर शास्त्री

(स) इंद्रा गाँधी

(द) मुरारजी देसाई  (ब)


10. ऑपरेशन फ्लड (श्वेत क्रांति) की शुरुआत कब हुई ?

(अ) 1965

(ब) 1970

(स) 1975

(द) 1980 (ब)


11. दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान हैं ?

(अ) प्रथम

(ब) द्वीतीय

(स) तृतीय

(द) चतुर्थ (अ)


12. त्रिभुवनदास पटेल को किस के निर्देश पर खेड़ा डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव मिल्क प्रोडूसर यूनियन का चैयरमैन नियुक्त किया गया ?

(अ) जवाहर लाल नेहरु

(ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

(स) सरदार वल्लभभाई पटेल

(द) मुरारजी देसाई (स)


13. दुग्ध में कौनसा खनिज नहीं पाया जाता हैं ?

(अ) कैल्शियम

(ब) सोडियम

(स) आयरन

(द) प्रोटीन (स)



14.
दुग्ध का बोइलिंग पॉइंट कितने डिग्री सेल्सियस है ?
(
अ) 90 डिग्री

(ब) 95 डिग्री

(स) 98 डिग्री

(द) 101 डिग्री (द)




15. किस पशु के दुग्ध में वसा का सर्वाधिक प्रतिशत पाया जाता है ?

(अ) गाय

(ब) भैंस

(स) भेड़

(द) ऊंट (स)


16. दुग्ध में कौनसी शर्करा पाई जाती है ?

(अ) फ्रेक्टोज

(ब) लेक्टोज

(स) माल्टोज

(द) ग्लूकोज (ब)


17. दुग्ध का रंग सफ़ेद होने का क्या कारण हैं ?

(अ) केरोटिन

(ब) केसिन

(स) लेक्टोग्लुबेलिन

(द) लेक्टोअल्बुलिन (ब)

 

18. किस जगह को भारत की दुग्ध राजधानी कहा जाता है ?

(अ) मेहसाणा

(ब) बड़ोदा

(स) आणद

(द) गाँधीनगर (स)


19. एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध डेयरी कहाँ पर स्थित है ?

(अ) राजकोट

(ब) बड़ोदा

(स) मेहसाणा

(द) भरूच (स)


20. फिल्म मंथन किस क्रांति से संबंधित है ?

(अ) हरित क्रांति

(ब) श्वेत क्रांति

(स) रजत क्रांति

(द) स्वर्ण क्रांति   (ब)    

 


SANDEEP

Assistant Professor (GEOGRAPHY)

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post